7 जनवरी तक बंद रहेंगे रांची के सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूल,4 जनवरी तक बारिश और ओलावृष्टि की संभावना

राजधानी रांची में 4 जनवरी तक बारिश और ओलावृष्टि की संभावना

7 जनवरी तक बंद रहेंगे रांची के सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूल,4 जनवरी तक बारिश और ओलावृष्टि की संभावना

रांची : झारखण्ड की राजधानी रांची में साल 2020 का पहला दिन काफी सर्द रहा,लोग पिकनिक पर जाने के लिए भगवान भास्कर के निकलने का इंतजार करते हुए दिखाई दे रहे थे। लेकिन भगवान इंद्रदेव लोगों को घर से निकलने ही नहीं दे रहे थे। पुरे दिन रुक -रुक कर हो रही बारिश से लोग घर में ही दुबके रहे। राज्य के अधिकतर जिलाें में बारिश हुई। करीब तीन किलाेमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चली। इससे पूरा राज्य कांप उठा। बदलते मौसम और शीतलहर से बच्चों की सेहत और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए रांची डीसी राय महिमापत रे ने जिले के सभी स्कूलों को 7 जनवरी तक बंद रखने का आदेश दिया है।

Image result for mausam vigyan kendra ranchi jharkhand

डीसी के आदेश में कहा गया है कि सभी कोटि के सरकारी, गैर सरकारी, निजी प्रारंभिक, माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक स्कूल 7 जनवरी तक बंद रहेंगे। वहीं अन्य जिलों में भी चार जनवरी तक स्कूलों में छुट्‌टी घोषित कर दी गई है।

Image result for mausam vigyan kendra ranchi jharkhand

भारतीय माैसम विज्ञान केंद्र रांची ने बताया कि बारिश से भी तीन दिन तक राहत की उम्मीद नहीं है। पश्चिमी विक्षाेभ के कारण बादल छाए रहेंगे। दाे से चार जनवरी तक बारिश के आसार हैं। इसके साथ ही वज्रपात और ओलावृष्टि हाेने के भी आसार हैं।