कोलकाता की डॉक्टर बेटी के साथ दुष्कर्म और हत्या के विरोध में झारखंड प्रदेश वीरांगना ने किया कैंडल मार्च

प्रदर्शनकारी महिलाओं के हाथ में डॉक्टर बेटी को न्याय दो, वी वांट जस्टिस, स्टॉप रेप, बेटियों के सम्मान में वीरांगना मैदान में, जैसे नारों के साथ विरोध प्रदर्शन किया।

कोलकाता की डॉक्टर बेटी के साथ दुष्कर्म और हत्या के विरोध में झारखंड प्रदेश वीरांगना ने किया कैंडल मार्च

रांची/जमशेदपुर:  कोलकाता की बेटी डॉक्टर मोमिता देवनाथ की नृशंस हत्या के खिलाफ महिलाओं और जनमानस का आक्रोश बढ़ता जा रहा है।  इसी क्रम में अंतर्राष्ट्रीय क्षत्रिय वीरांगना फाउंडेशन की झारखंड प्रदेश इकाई द्वारा  प्रदेश पदाधिकारी सरोज सिंह और कोल्हान वीरांगना की अध्यक्ष सुषमा सिंह के नेतृत्व में जमशेदपुर के बिष्टुपुर में वीरांगनाओं ने कैंडल मार्च निकालकर सड़कों पर प्रदर्शन किया।  इस दौरान प्रदर्शनकारी महिलाओं के हाथ में डॉक्टर बेटी को न्याय दो, वी वांट जस्टिस, स्टॉप रेप, बेटियों के सम्मान में वीरांगना मैदान में, जैसे नारों के साथ विरोध प्रदर्शन किया। आयोजन में प्रभा सिंह, मुदिता सिंह, सरोज सिंह, सुषमा सिंह, नीलू सिंह, ज्ञानती सिंह, कंचन सिंह, प्रतिमा सिंह, रिंकू सिंह, माधवी सिंह, पुष्पा सिंह, नीलम सिंह सहित काफी संख्या में वीरांगनाएं उपस्थित थीं।