अक्षरा सिंह और वरुण शर्मा का धमाल, “होली पे चले गोली” सॉन्ग रिलीज होते ही मचा दी धूम, देखें VIDEO

अक्षरा सिंह और फुकरे फेम बॉलीवुड अभिनेता वरुण शर्मा की जोड़ी ने इस होली विशेष गीत में जबरदस्त ऊर्जा और मस्ती का रंग भर दिया है। रिलीज के साथ ही यह गीत दर्शकों के बीच तेजी से लोकप्रिय हो गया।

अक्षरा सिंह और वरुण शर्मा का धमाल, “होली पे चले गोली” सॉन्ग रिलीज होते ही मचा दी धूम, देखें VIDEO

Entertainment desk : होली के रंगों और जोश से भरपूर नया गीत “होली पे चले गोली” रिलीज होते ही इंटरनेट पर छा गया है। भोजपुरी और मनोरंजन जगत की लोकप्रिय अभिनेत्री अक्षरा सिंह और फुकरे फेम बॉलीवुड अभिनेता वरुण शर्मा की जोड़ी ने इस होली विशेष गीत में जबरदस्त ऊर्जा और मस्ती का रंग भर दिया है। रिलीज के साथ ही यह गीत दर्शकों के बीच तेजी से लोकप्रिय हो गया। यह गीत बिलीव म्यूजिक के आधिकारिक यूट्यूब चैनल से जारी किया गया है। रिलीज के कुछ ही समय में इसे पाँच लाख से अधिक दर्शकों ने देख लिया, जो इसकी लोकप्रियता का स्पष्ट संकेत है। गीत में रंग, उत्सव और धमाकेदार संगीत का ऐसा संगम है, जिसने दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया है।

अक्षरा सिंह और वरुण शर्मा ने मचाया धमाल

वीडियो में अक्षरा सिंह और वरुण शर्मा की शरारत भरी होली और दमदार नृत्य प्रस्तुति खास आकर्षण बनी हुई है। दोनों कलाकारों की केमिस्ट्री दर्शकों को बेहद पसंद आ रही है और सोशल मीडिया पर भी गीत की जमकर चर्चा हो रही है। आपको बता दें कि इस गाने का संगीत विक्रम मॉन्ट्रोस ने तैयार किया है, जबकि इसे अभि दत्त, दीपाली साथे और विक्रम मॉन्ट्रोस ने स्वर दिया है।

अज़ीम शिराज़ी के लिखे बोल और ऊर्जावान संगीत संयोजन ने इस गीत को इस वर्ष के होली उत्सव का प्रमुख आकर्षण बना दिया है। इस गाने के निर्माण वर्षा कुकरेजा और सूरज सिंह ने किया है, सह-निर्माता मिखिल चंदिरमानी हैं, कार्यकारी निर्माता जहान बत्रा, लेखा प्रमुख समीर उत्तेकर तथा लॉजिस्टिक्स सहयोगी प्रफुल ठवाले हैं।