62वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल ने दिखाया मानवीय चेहरा, सड़क हादसे में घायलों की बचाई जान

62वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल ने दिखाया मानवीय चेहरा, सड़क हादसे में घायलों की बचाई जान

62वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल ने दिखाया मानवीय चेहरा, सड़क हादसे में घायलों की बचाई जान

भिनगा। घाघरा नदी पर स्थित चिलरिया पुल के ऊपर एक मोटरसाइकिल दुर्घटना में दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल अवस्था में पड़े मिले। उस समय 62वीं वाहिनी एसएसबी के कमांडेंट अमरेन्द्र कुमार वरुण, उप कमांडेंट गोवर्धन पुजारी एवं अन्य कार्मिक प्रशिक्षण हेतु भिनगा से सीतापुर जा रहे थे।
घटना को देखते ही कमांडेंट एवं साथ मौजूद एसएसबी जवानों ने मानवीय संवेदनशीलता का परिचय देते हुए तत्काल सहायता प्रदान की। दोनों घायलों को प्राथमिक उपचार हेतु प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, रौसा में भर्ती कराया गया तथा घटना की सूचना स्थानीय पुलिस प्रशासन को भी दी गई।
चिकित्सकों के अनुसार दोनों घायलों की स्थिति नाजुक बनी हुई है और उनका इलाज जारी है। एसएसबी जवानों की तत्परता और समय पर की गई सहायता की स्थानीय नागरिकों ने सराहना की।
इस त्वरित कार्रवाई से एक बार फिर यह सिद्ध हुआ है कि एसएसबी न केवल सीमाओं की सुरक्षा में अग्रणी है, बल्कि आम नागरिकों की सहायता के लिए भी सदैव तत्पर रहता है।