महाशिवरात्रि पर गयाजी के मंदिरों में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, भक्ति में डूबा शहर

महाशिवरात्रि पर गयाजी के मंदिरों में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, भक्ति में डूबा शहर

महाशिवरात्रि पर गयाजी के मंदिरों में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, भक्ति में डूबा शहर

गयाजी। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर गयाजी शहर का माहौल पूरी तरह भक्तिमय हो गया है। सुबह से देर रात तक विष्णुपद मंदिर, मार्कण्डेय मंदिर, फालकेश्वर महादेव मंदिर, पंचमुखी महादेव मंदिर और नवागढ़ी देवी स्थान सहित अन्य प्राचीन शिवालयों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखी जा रही है। भक्त जलाभिषेक, रुद्राभिषेक और विशेष पूजा-अर्चना में लीन हैं।
इसी क्रम में शहर के विभिन्न क्षेत्रों, विशेषकर नवागड़ी राजेंद्र आश्रम कोरीबारी, रामशिला समेत अन्य स्थानों पर भगवान शिव और माता पार्वती के विवाह का भव्य आयोजन किया गया। जगह-जगह शिव बारात निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। पूरी रात भजन-कीर्तन और पूजा-पाठ का दौर चलता रहा। श्रद्धा, आस्था और परंपरा के इस संगम ने गयाजी को आध्यात्मिक रंग में रंग दिया।