सामूहिक विवाह के सफल आयोजन के लिए सांसद को बधाई प्रेषित
'सांसद समूहिक विवाह उत्सव 2026' के तत्वावधन में रामगढ़ जिले के सिद्दू कान्हू मैदान में आयोजित वैवाहिक कार्यक्रम की सफलता पर आध्यात्मिक और सांस्कृतिक संस्था सागर भक्ति संगम के संयोजक विजय केसरी ने आयोजन कर्ता सांसद मनीष जायसवाल को बधाई प्रेषित किया है । इस वैवाहिक कार्यक्रम की सफलता पर कहा कि सामूहिक वैवाहिक कार्यक्रम में कुछ ऐसा नजारा प्रस्तुत हुआ कि सभी लोग देखकर अचंभित हैं। इस सामूहिक वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल लोगों का कथन है कि जीवन में पहली बार एक सौ एक जोड़ियों की शादी को देखने का अवसर प्राप्त हुआ। सांसद सामूहिक विवाह उत्सव ने रामगढ़ की धरती पर शाही शादी की कल्पना को सच कर दिखाया। आयोजित वैवाहिक कार्यक्रम में सभी वर्ग के लोगक्ष भाग लिए । बारातियों का स्वागत रामगढ़ जिले सहित विवाह में लोगों ने फूल बरसा कर किया। इस दृश्य ने सभी का मन मोह लिया । सामूहिक वर माला कार्यक्रम देखकर सभी लोगों की आंखें नम हो गईं। बनारस से आए विद्वान पंडित पुरोहितों ने जिस तरह मंत्रोचार कर शादी के हर एक रस्म के संबंध में लोगों को जानकारी देकर बातें बताईं, अपने आप में अद्वितीय था । पूरा वैवाहिक कार्यक्रम अनुशासित रहा। इस कार्यक्रम में एक लाख से अधिक लोग शामिल हुए। कहीं कोई अव्यवस्था नहीं हुई। बल्कि इस वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल हर लोग व्यवस्था को अनुशासित रखने में महत्व भूमिका अदा किए्। इस कार्यक्रम में लाखों लोगों ने पंक्ति बद्ध होकर स्वरूची भोजन भी ग्रहण किया।
आगे उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में शामिल दिल्ली के लोकप्रिय सांसद सह भोजपुरी गायक मनोज तिवारी ने कहा कि 'ऐसे कई बर शादियों की पार्टी में गाने का अवसर प्राप्त हुआ, लेकिन एक सौ एक बेटियों की शादी में गायन को कभी भूला नहीं पाऊंगा। इतनी अच्छी व्यवस्था। सामूहिक तौर पर वरमाला का नजारा आदि देखकर लगता है कि स्वर्ग धरती पर आ उतरा हो। इस सफल आयोजन के आयोजन कर्ता हजारीबाग के लोकप्रिय मनानीय सांसद मनीष जयसवाल और उनकी पूरी टीम को धनयवाद ज्ञापित कर्ता हूँ । आप सबों में ऐसा जोश व जुनून सदा बना रहे। खासकर मैं रंजन चौधरी जी का विशेष रूप से आभार प्रकट करता कि मनीष जायसवाल के एक अनुज भ्राता के रूप सामूहिक वैवाहिक कार्यक्रम को सफल बनाने में पूरी शक्ति झोंक दी। ईश्वर से कामना करता हूँ कि कि वर्ष 2027 में भी इसी तरह का सफल आयोजन हजारीबाग संसदीय क्षेत्र में फिर हो।
