गया में एफओजीएसआई ईस्ट जोनल विथ युवा–26 का भव्य आयोजन, देशभर से जुटेंगे विशेषज्ञ चिकित्सक
गया में एफओजीएसआई ईस्ट जोनल विथ युवा–26 का भव्य आयोजन, देशभर से जुटेंगे विशेषज्ञ चिकित्सक
गयाजी। मगध ऑब्स एंड गायनेकोलॉजिकल सोसायटी, गया के तत्वावधान में 27–28 फरवरी एवं 1 मार्च को एफओजीएसआई ईस्ट जोनल विथ युवा–26 का भव्य आयोजन किया जाएगा। यह तीन दिवसीय सम्मेलन शहर के प्रतिष्ठित महाबोधि कल्चरल सेंटर, बोधगया में आयोजित होगा।
इस सम्मेलन में देशभर से प्रसिद्ध स्त्री रोग एवं प्रसूति विशेषज्ञ भाग लेंगे, जो नवीनतम चिकित्सा शोध, आधुनिक तकनीकों तथा अपने अनुभवों को साझा करेंगे। आयोजन के दौरान कार्यशालाएं, विशेषज्ञ व्याख्यान एवं पैनल चर्चाएं भी आयोजित की जाएंगी।
सम्मेलन को लेकर इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के सभागार में प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। प्रेस वार्ता में बताया गया कि यह कार्यक्रम फेडरेशन ऑफ ऑब्स्टेट्रिक एंड गायनेकोलॉजिकल सोसाइटीज ऑफ इंडिया के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है, जिससे युवा चिकित्सकों को विशेष मार्गदर्शन एवं प्रशिक्षण का अवसर मिलेगा।
प्रेस कॉन्फ्रेंस में डॉ. रामाधार तिवारी, डॉ. मंजू सिंह, डॉ. सुनीता शर्मा, डॉ. रीना कुमारी, डॉ. पूनम सहाय, डॉ. अनुपम चौरसिया, डॉ.यूएस अरुण, डॉ. डीके सहाय, डॉ.आयुषी शर्मा, डॉ. संध्या कुमारी, डॉ. श्वेता रानी, डॉ. शिव नारायण सिंह एवं डॉ. प्रिया शाही उपस्थित रहे।
आयोजकों ने बताया कि यह सम्मेलन चिकित्सा क्षेत्र में नवाचार को बढ़ावा देने के साथ-साथ गया को राष्ट्रीय स्तर पर एक महत्वपूर्ण चिकित्सा केंद्र के रूप में पहचान दिलाने में सहायक सिद्ध होगा।