Jharkhand Nagar Nikay Chunav Result LIVE : झारखंड नगर निकाय चुनाव के नतीजे आने शुरू, यहां जानिए कौन कहां से जीता, देखिए लिस्ट

झारखण्ड में 48 शहरी स्थानीय निकाय चुनाव के लिए कड़ी सुरक्षा के बीच मतों की गिनती जारी है। धीरे-धीरे अब परिणामों की घोषणा भी होने लगी है। विभिन्न जिलों में आधे से अधिक सीटों पर नतीजे घोषित हो चुके हैं। वहीं, मतों की काउंटिंग अब भी जारी है। 

Jharkhand Nagar Nikay Chunav Result LIVE : झारखंड नगर निकाय चुनाव के नतीजे आने शुरू, यहां जानिए कौन कहां से जीता, देखिए लिस्ट

RANCHI : झारखण्ड में 48 शहरी स्थानीय निकाय चुनाव के लिए कड़ी सुरक्षा के बीच मतों की गिनती जारी है। धीरे-धीरे अब परिणामों की घोषणा भी होने लगी है। विभिन्न जिलों में आधे से अधिक सीटों पर नतीजे घोषित हो चुके हैं। वहीं, मतों की काउंटिंग अब भी जारी है। 

गौरतलब है कि झारखंड के 48 नगर निकायों में 23 फरवरी को वोटिंग हुई थी। इस चुनाव में 9 म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन, 20 म्युनिसिपल काउंसिल और 19 नगर पंचायतें शामिल थीं, जिसमें कुल 1,087 वार्ड हैं। गौरतलब है कि  राज्य के 48 शहरी स्थानीय निकायों (यूएलबी) में कुल 1,087 वार्ड हैं लेकिन 1,042 वार्डों में चुनाव हुए क्योंकि 41 पार्षद निर्विरोध चुने गए। तीन वार्डों में नामांकन प्राप्त नहीं होने के कारण रिक्त स्थान रह गए और मानगो नगर निगम के एक वार्ड में उम्मीदवार की मृत्यु के कारण मतदान रद्द कर दिया गया।

महापौर और अध्यक्ष पद के लिए 235 महिलाओं सहित कुल 562 उम्मीदवार मैदान में हैं जबकि वार्ड पार्षद पद के लिए 2,727 महिलाओं सहित 5,562 उम्मीदवारों ने चुनावी रण में अपनी किस्मत आजमाई। चुनाव किसी राजनीतिक दल के चिह्न पर नहीं लड़ा गया लेकिन उम्मीदवारों को विभिन्न दलों का समर्थन प्राप्त है।

कोडरमा का जानिए हाल

कोडरमा की बात करें तो डोमचांच नगर पंचायत में पहले राउंड की मतगणना पूरी हो चुकी है, जिसके बाद वार्ड पार्षदों की तस्वीर साफ होने लगी है। मिल रही जानकारी के मुताबिक वार्ड 1 से रंजीत कुमार साव, वार्ड 2 से सुनीता देवी और वार्ड 3 से गुड़िया देवी ने जीत दर्ज की है।

वहीं, वार्ड 4 से आदर्श कुमार पंकज, वार्ड 6 से शिवाकांत सिंह और वार्ड 7 से मंजू देवी विजयी घोषित किए गए हैं। गौरतलब है कि वार्ड संख्या 5 में नामांकन रद्द होने के कारण इस बार यह सीट रिक्त रही है। विजयी प्रत्याशियों के समर्थकों में जश्न का माहौल है।

देवघर में भाजपा समर्थित प्रत्याशी आगे

वहीं, देवघर की बात करें तो देवघर नगर निगम में मेयर पद के पहले राउंड में भाजपा समर्थित रीता चौरसिया 2300 वोट से आगे चल रही हैं।

रामगढ़ में कुसुमलता को मिली बढ़त

रामगढ़ से भी रुझान आने शुरू हो गये हैं। यहां फर्स्ट फेज की काउंटिंग में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार कुसुमलता कुमारी को 2272 वोट मिले हैं और उन्हें बढ़त मिलती दिख रही है। वहीं, बीजेपी समर्थित प्रिया करमाली को 2203 वोट, आजसू समर्थित रेणु देवी को 907 वोट और जेएलकेएम समर्थित अनीता मुंडा को 549 वोट मिले हैं। 

गोड्डा नगर परिषद के भी नतीजे आने शुरू

गोड्डा नगर परिषद के नतीजे आने शुरू हो गए हैं। अब तक कुल 20 वार्ड के प्रत्याशियों की जीत का ऐलान हो चुका है। वार्ड-1 से नैना झा, वार्ड- 2 से सौरभ परासर, वार्ड 3 से गुणानन्द झा, वार्ड 4 से राजकुमारी झा, वार्ड 5 से तालिब हुसैन, वार्ड 6 से ऋषभ जायसवाल, वार्ड 7 से पूजा कुमारी (निर्विरोध), वार्ड 9 से लक्ष्मी कुमारी, वार्ड 10 से अन्नु देवी, वार्ड 11 से उषा देवी, वार्ड 12 से खुशबू कुमारी, वार्ड 13 से प्रियंका सिन्हा, वार्ड 14 से साहिल मेहरा, वार्ड 15 से कमली मुर्मू, वार्ड 16से मो. इदरीश उर्फ चट्टान, वार्ड 17 से मुन्नी खातून, वार्ड 18से सलमा आगा, वार्ड 19 से तराना खातून, वार्ड 20 से हारून खातून को जीत मिली है। 

लातेहार में भी जीते प्रत्याशी

वहीं, लातेहार में वार्ड नं. 1 से नसरूद्दीन अंसारी विजयी हुए हैं तो वार्ड नं. 3 से विमला देवी को जीत मिली है। 

रांची नगर निकाय चुनाव में विजयी होने वाले पार्षद

वार्ड 1- नकुल तिर्की
वार्ड 2- सविता कच्छप
वार्ड 7- मीनू देवी
वार्ड 19- गीता कुमारी
वार्ड 20- सुनील यादव
वार्ड 25- सुषमा राज
वार्ड 26- प्रदीप कुमार
वार्ड 31- नीरज कुमार
वार्ड 37- परमेश्वर सिंह
वार्ड 38 - अवधेश ठाकुर
वार्ड 48- अमित मिंज
वार्ड 49- जमीला खातून

खूंटी में इन प्रत्याशियों की जीत

वार्ड 1 : दिनेश कुमार महतो
वार्ड 2 :सुमित्रा कुमारी
वार्ड 3 : दिनेश कुमार महतो
वार्ड 4 : हेमंती कुमारी
वार्ड 5 : अनिता टूटी
वार्ड 6 : शिखा देवी
वार्ड 7 : अनूप कुमार साहू
वार्ड 8 : शशांक शेखर
वार्ड 9 : विनय नायक
वार्ड 10 : मो. खालिद हुसैन
वार्ड 11 : संदीप स्मिथ होरो
वार्ड 12 : अनिल कच्छप
वार्ड 13 : जूही प्रियंका तोपनो
वार्ड 14 : सेरोफिना मड़की
वार्ड 15 : कविता वर्मा
वार्ड 16 : एंजेलिना हेमरोम
वार्ड 17 : आनन्द मसीह तिडू
वार्ड 18 : गंगू टुटी
वार्ड 19 : ममता कुमारी