जीबीएम कॉलेज में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर स्तन कैंसर जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन, पीपीटी द्वारा स्तन कैंसर के कारण एवं सुरक्षा के उपायों को बिंदुवार समझाया गया

जीबीएम कॉलेज में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर स्तन कैंसर जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन, पीपीटी द्वारा स्तन कैंसर के कारण एवं सुरक्षा के उपायों को बिंदुवार समझाया गया

जीबीएम कॉलेज में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर स्तन कैंसर जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन, पीपीटी द्वारा स्तन कैंसर के कारण एवं सुरक्षा के उपायों को बिंदुवार समझाया गया

गया जी। गौतम बुद्ध महिला कॉलेज में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर प्रधानाचार्या डॉ सीमा पटेल के संरक्षण में एवं जंतु विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ फरहीन वज़ीरी के संयोजन में हाइब्रिड मोड में स्तन कैंसर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम का संयोजन जंतु विज्ञान विभाग, विज्ञान संकाय एवं आईक्यूएसी ने संयुक्त रूप से किया। डॉ फरहीन वज़ीरी ने पॉवर प्वाइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से स्तन कैंसर के कारण एवं सुरक्षा के उपायों पर बिंदुवार प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि स्तन कैंसर तब होता है जब स्तन की कोशिकाएं असामान्य होकर अनियंत्रित रूप से बढ़ने लगती हैं और ट्यूमर का निर्माण कर डालती हैं। यह ट्यूमर अक्सर गांठ के रूप में महसूस होता है। स्तन कैंसर के प्रारंभिक लक्षणों में गांठ के आकार में लगातार हो रहा बदलाव, उनमें दर्द, या निप्पल से स्राव होना शामिल हैं। यह 50 से अधिक उम्र की महिलाओं में सामान्य है, लेकिन किसी को भी प्रभावित कर सकता है। 

प्रधानाचार्या डॉ सीमा पटेल ने छात्राओं को विषय की गंभीरता का अहसास करवाते हुए कहा कि स्तन कैंसर सही इलाज और प्रारंभिक पहचान, जिसे मैमोग्राफी के नाम से जाना जाता है, द्वारा पूरी तरह ठीक हो सकता है। कार्यक्रम में स्तन कैंसर के प्रमुख कारणों में एस्ट्रोजन हार्मोन का उच्च स्तर, आंनुवंशिकी, गलत खानपान, मोटापा, जीवनशैली में दोष, देर से शादी व बच्चे होना, स्तनपान न कराना, और उम्र का बढ़ना आदि पर बातचीत हुई। छात्राओं ने विषय से संबंधित प्रश्न पूछकर अपनी शंकाओं का समाधान भी पाया। कॉलेज की पीआरओ डॉ रश्मि प्रियदर्शनी ने बताया कि  कैंसर जागरूकता कार्यक्रम का लाभ अॉनलाइन एवं अॉफलाइन दोनों माध्यमों से जुड़ी हुईं सैकड़ों छात्राओं ने उठाया। छात्राओं द्वारा चैट बॉक्स में डाले गए प्रश्नों का भी उत्तर दिया गया। धन्यवाद ज्ञापन डिपार्टमेंट अॉफ फिजिक्स की असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ सपना पांडेय ने किया।

कार्यक्रम में डॉ सहदेब बाउरी, डॉ शगुफ्ता अंसारी, डॉ अफ्शां सुरैया, डॉ जया चौधरी, डॉ रश्मि प्रियदर्शनी, डॉ पूजा, डॉ पूजा राय, डॉ अमृता कुमारी घोष, डॉ रुखसाना परवीन, डॉ बनीता कुमारी, डॉ कृति सिंह आनंद, डॉ नगमा शादाब, डॉ अनामिका कुमारी, डॉ प्रियंका कुमारी, प्रीति शेखर, डॉ प्यारे माँझी, डॉ प्रमिला कुमारी, डॉ सीता, डॉ वीणा कुमारी जायसवाल, डॉ फातिमा, डॉ आशुतोश कुमार पांडेय, डॉ सुनीता कुमारी, डॉ नुद्रतुन निसां, डॉ दीपिका, डॉ प्रियंका पांडेय, डॉ किरण कुमारी, डॉ गणेश प्रसाद, डॉ सीमा कुमारी, डॉ वीणा कुमारी, डॉ रानी कुमारी, डॉ अमृता कुमारी, डॉ रूही खातून, नुज़हत जहान, अभिषेक कुमार भोलू की उपस्थिति रही।