हाईटेक होता PMCH, स्त्री रोग विभाग में बढ़ेंगे 90 अतिरिक्त बेड, इलाज होगा अब आसान
बिहार में बेहतर शिक्षा व बेहतर स्वास्थ्य के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सरकार लगातार विस्तार कार्य कर रही है। इसके लिए बिहार सरकार की तरफ से पुनर्विकास योजना के तहत हर राज्य के लगभग सभी अस्पताल में बेड की संख्या बढ़ाई जा रही है। इ
PATNA : बिहार में बेहतर शिक्षा व बेहतर स्वास्थ्य के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सरकार लगातार विस्तार कार्य कर रही है। इसके लिए बिहार सरकार की तरफ से पुनर्विकास योजना के तहत हर राज्य के लगभग सभी अस्पताल में बेड की संख्या बढ़ाई जा रही है। इसी कड़ी में राजधानी के विख्यात अस्पताल पीएमसीएच में महिलाओं के बेहतर स्वास्थ्य के लिए बेड की संख्या में लगातार इजाफा किया जा रहा है। स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि अस्पताल में महिला वार्ड में 90 बेड की संख्या बढ़ाई जा रही है।
इससे अस्पताल में इलाज करवाने आने वाली महिलाओं को हाईटेक इलाज की सुविधा दी जायेगी। बता दें कि हाल ही में पीएमसीएच में सुविधा विस्तार के तहत 1117 बेड वाले 2 अस्पताल टावर का निर्माण किया गया है। इससे प्रदेशवासियों के स्वास्थ्य उपचार के लिए 24 घंटे सुविधा उपलब्ध है।
एयर एम्बुलेंस के उतरने की सुविधा
वहीं, विभाग ने 2029 तक पीएमसीएच में चल रहें सभी विकास व विस्तार कार्य को पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। साथ ही पीएमसीएच में इलाज के लिए रेफर किये गये गंभीर मरीजों के लिए बेहतर उपचार के लिए एयर एम्बुलेंस के उतरने की व्यवस्था भी विकसित की जा रही है। उम्मीद है कि आने वाले एक-दो महीने में इसको चालू कर दिया जायेगा। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का संकल्प अब बिहारवासियों को किसी प्रकार के इलाज के लिए बाहर जाने की जरूरत नहीं होगी। साथ ही बिहार बेहतर शिक्षा, उद्योग व स्वास्थ्य सुविधा में दिन-प्रतिदिन उन्नति कर रहा है।



NewsDesk



