निशांत कुमार की आज JDU में एंट्री, पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं में उत्साह, करेंगे बिहार का दौरा
निशांत कुमार के पार्टी में शामिल होने की खबर के बाद जेडीयू दफ्तर में गतिविधियां तेज हो गई हैं। बड़ी संख्या में पार्टी नेता और कार्यकर्ता कार्यालय पहुंचने लगे हैं और कार्यक्रम की तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं।
PATNA : बिहार की राजनीति में अब से थोड़ी देर बाद ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार की एंट्री होने जा रही है। वे आज औपचारिक रूप से जनता दल (यूनाइटेड) की सदस्यता लेने जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि दोपहर करीब 1 बजे पार्टी कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान जेडीयू में शामिल होंगे।
जेडीयू में शामिल होंगे निशांत कुमार
निशांत कुमार के पार्टी में शामिल होने की खबर के बाद जेडीयू दफ्तर में गतिविधियां तेज हो गई हैं। बड़ी संख्या में पार्टी नेता और कार्यकर्ता कार्यालय पहुंचने लगे हैं और कार्यक्रम की तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं।

पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह
पार्टी नेताओं का मानना है कि निशांत कुमार की एंट्री से संगठन को नया उत्साह मिलेगा। जेडीयू के एमएलसी नीरज कुमार ने जानकारी दी है कि सदस्यता ग्रहण करने के बाद निशांत कुमार जल्द ही बिहार के अलग-अलग जिलों के दौरे पर निकलेंगे।
बताया जा रहा है कि इन दौरों के दौरान वह आम लोगों से सीधे संवाद करेंगे और पार्टी संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने की दिशा में काम करेंगे।

NewsDesk