ओमान की खाड़ी में तेल टैंकर पर मिसाइल हमला, बेतिया के कैप्टन आशीष समेत 3 भारतीय लापता

बेतिया के रहने वाले आशीष कुमार मर्चेंट नेवी में बतौर कैप्टन के पद पर तैनात थे। हाल में ही इनकी सबसे पहले ज्वाइनिंग दुबई में हुई थी।

ओमान की खाड़ी में तेल टैंकर पर मिसाइल हमला, बेतिया के कैप्टन आशीष समेत 3 भारतीय लापता

NEWS DESK : ईरान-इजरायल युद्ध का बुरा असर भारतीयों पर भी पड़ रहा है। मिडिल-ईस्ट के देशों में फंसे लोगों के परिजन काफी परेशान हैं। इस दौरान ओमान की खाड़ी में तेल टैंकर धमाके के बाद तीन भारतीय भी लापता हैं। इनमें बेतिया के रहने वाले आशीष कुमार भी हैं। 

आशीष समेत 3 भारतीय लापता

बेतिया के रहने वाले आशीष कुमार मर्चेंट नेवी में बतौर कैप्टन के पद पर तैनात थे। हाल में ही इनकी सबसे पहले ज्वाइनिंग दुबई में हुई थी। इनके लापता होने के बाद परिजनों का बुरा हाल है। लापता आशीष कुमार के भाई आकाश की माने तो उनके भैया 20 जनवरी 2026 को मर्चेंट नेवी में ज्वाइन किए थे। 22 फरवरी को उन्होंने ओमान जाने वाली स्काई-लाइटबोट ज्वाइन किया था, जिसका IMO नंबर-9330020 था। इसी ऑयल टैंकर पर ईरान की मिसाइल ने हमला किया था।

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

आशीष के भाई के मुताबिक उन्हें रविवार को सोशल मीडिया के माध्यम जानकारी मिली कि ओमान में एक तेल टैंकर पर हमला हुआ है। उन्होंने उसके बाद एंबेसी से संपर्क किया, जहां से उन्हें जनकारी मिली कि जिस तेल टैंकर पर हमला हुआ है, उसी जहाज पर उनके बड़े भाई आशीष भी मौजूद थे। उन्होंने बताया कि उस जहाज पर कुल 20 लोग सवार थे, जिसमें से 17 लोगों का पता चल गया हैं लेकिन अभी तक तीन लोग लापता हैं, जिसमें बड़े भाई आशीष कुमार भी शामिल हैं। 

ये खबर मिलने के बाद पूरा परिवार टूट गया है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।