सौरव  गांगुली ने जमकर की संजू सैमसन की तारीफ, गौतम गंभीर को लेकर कहा कुछ ऐसा कि फैंस में मच गई खलबली 

भारत के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने संजू सैमसन की जमकर तारीफ करते हुए कहा है कि वह व्हाइट बॉल क्रिकेट में लगातार मौके के हकदार हैं। “संजू सैमसन उस तरह के खिलाड़ी हैं, जो एक बार क्रीज पर सेट हो जाएं तो मैच का रुख बदल देते हैं।

सौरव  गांगुली ने जमकर की संजू सैमसन की तारीफ, गौतम गंभीर को लेकर कहा कुछ ऐसा कि फैंस में मच गई खलबली 

Sports Desk : आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के रोमांचक मुकाबले में भारतीय टीम ने दमदार प्रदर्शन करते हुए सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। कोलकाता के ईडन गार्डेन्स में खेले गए मुकाबले में भारत ने वेस्टइंडीज को 5 विकेट से हराकर अंतिम चार में प्रवेश किया। इस जीत के सबसे बड़े हीरो रहे विकेटकीपर-बल्लेबाज संजू सैमसन, जिन्होंने 97 रनों की नाबाद पारी खेलकर टीम को जीत की दहलीज तक पहुंचाया। दबाव भरे मुकाबले में सैमसन ने संयम और आक्रामकता का बेहतरीन संतुलन दिखाया। उनकी इस पारी को टूर्नामेंट की अब तक की सर्वश्रेष्ठ पारियों में गिना जा रहा है।

सौरव गांगुली ने जमकर की संजू की तारीफ

भारत के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने संजू सैमसन की जमकर तारीफ करते हुए कहा है कि वह व्हाइट बॉल क्रिकेट में लगातार मौके के हकदार हैं। “संजू सैमसन उस तरह के खिलाड़ी हैं, जो एक बार क्रीज पर सेट हो जाएं तो मैच का रुख बदल देते हैं। वेस्टइंडीज के खिलाफ यह मुकाबला क्वार्टर फाइनल जैसा था और इस दबाव में 97 रन की नाबाद पारी खेलना शानदार प्रदर्शन है।” उन्होंने कहा कि सैमसन ने मैच की स्थिति को समझते हुए बल्लेबाजी की और टीम को जीत दिलाई।

इंग्लैंड के खिलाफ सतर्क रहने की सलाह

सेमीफाइनल में भारत का मुकाबला अब इंग्लैंड से हो सकता है। गांगुली ने टीम इंडिया को चेतावनी देते हुए कहा कि इंग्लैंड जैसी मजबूत टीम के खिलाफ अतिरिक्त सतर्कता बरतनी होगी। उन्होंने कहा कि नॉकआउट मुकाबलों में छोटी-सी गलती भी भारी पड़ सकती है।

गौतम गंभीर छोड़ सकते हैं कोचिंग?

इस बीच सौरव गांगुली ने टीम इंडिया के मुख्य कोच गौतम गंभीर को लेकर भी बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि भारतीय टीम की कोचिंग करना आसान काम नहीं है और संभव है कि गंभीर भविष्य में इस भूमिका से खुद को अलग कर लें।

सौरव गांगुली ने कहा कि “गौतम गंभीर बहुत अच्छा काम कर रहे हैं लेकिन टीम इंडिया की कोचिंग आसान नहीं है। उनका छोटा परिवार है, दो बेटियां हैं। एक समय ऐसा आ सकता है जब वह इस जिम्मेदारी से दूर जाना चाहें।” हालांकि, उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि गंभीर एक मजबूत व्यक्तित्व वाले इंसान हैं और ड्रेसिंग रूम में अपने विचारों को लेकर स्पष्ट रहते हैं।

फिलहाल भारतीय टीम अब सेमीफाइनल मुकाबले की तैयारी में जुट गई है। बल्लेबाजी में संजू सैमसन का फॉर्म और गेंदबाजी में संतुलन टीम के लिए सकारात्मक संकेत हैं। अब देखना होगा कि टीम इंडिया नॉकआउट चरण में अपने प्रदर्शन को किस तरह बरकरार रखती है।