BIG NEWS : नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की अटकलों पर CM हाउस के बाहर हंगामा, जेडीयू विधायक को कार्यकर्ताओं ने खदेड़ा
हिलसा के जेडीयू विधायक कृष्ण मुरारी शरण उर्फ प्रेम मुखिया को कार्यकर्ताओं के भारी विरोध का सामना करना पड़ा। वे जब सीएम आवास पहुंचे तो नाराज कार्यकर्ताओं का गुस्सा उन पर फूट पड़ा।
PATNA : बिहार की सियासत में इसवक्त हलचल काफी तेज हो गई है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की खबरें सामने आने के बाद जेडीयू कार्यकर्ता नाराज हैं लिहाजा मुख्यमंत्री आवास के बाहर पार्टी वर्कर्स का जमावड़ा लग गया है। बड़ी संख्या में पहुंचे कार्यकर्ताओं ने इस संभावित फैसले का जोरदार विरोध किया और नारेबाजी शुरू कर दी।
पार्टी कार्यकर्ताओं में नाराजगी
इस दौरान हिलसा के जेडीयू विधायक कृष्ण मुरारी शरण उर्फ प्रेम मुखिया को कार्यकर्ताओं के भारी विरोध का सामना करना पड़ा। वे जब सीएम आवास पहुंचे तो नाराज कार्यकर्ताओं का गुस्सा उन पर फूट पड़ा। प्रदर्शनकारियों ने उनकी गाड़ी को अंदर जाने से रोक दिया और विरोध करते हुए उन्हें वहां से वापस जाने पर मजबूर कर दिया।

CM हाउस के बाहर रो रहे कार्यकर्ता
वहीं, मंत्री जमा खान भी मुख्यमंत्री आवास पहुंचे थे लेकिन कार्यकर्ताओं के भारी विरोध को देखते हुए वे चुपचाप वहां से लौट गए। जेडीयू कार्यकर्ताओं का कहना है कि उन्हें मुख्यमंत्री के रूप में नीतीश कुमार ही मंजूर हैं और वे चाहते हैं कि वही राज्य की कमान संभाले रखें। CM हाउस के बाहर कार्यकर्ता रो रहे हैं।

सीएम आवास की बढ़ी सुरक्षा
बढ़ते राजनीतिक तनाव को देखते हुए प्रशासन ने मुख्यमंत्री आवास की सुरक्षा कड़ी कर दी है। सीएम हाउस के मुख्य गेटों पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है और पूरे इलाके में बैरिकेडिंग कर सघन जांच की जा रही है। सुरक्षा व्यवस्था इतनी कड़ी कर दी गई है कि आसपास का इलाका पुलिस छावनी में तब्दील नजर आ रहा है।



NewsDesk



